मुख्य समाचार

DRDO ने सुखोई-30 एमकेआई विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 08-10 अप्रैल, 2025 के बीच सुखोई-30 एमकेआई युद्धक विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम (एलआरजीबी) ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया। परीक्षणों के दौरान, हथियार को द्वीप पर जमीनी लक्ष्य के साथ, विभिन्न वारहेड कॉन्फ़िगरेशन में कई स्टेशनों से एकीकृत किया गया, जो लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सफल रहा।

लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ 1,000 किलोग्राम वजनी ग्लाइड बम है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला “रिसर्च सेंटर इमारत” (आरसीआई), आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन परीक्षणों में भाग लिया और इसकी समीक्षा की।

इस प्रणाली को विकास-सह-उत्पादन भागीदारों – अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज, भारत फोर्ज और विभिन्न सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के सहयोग से साकार रूप दिया गया। परीक्षण के बाद इस ग्लाइड बम को भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सैन्य उड़ान योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र तथा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय ने प्रमाणन और गुणवत्ता में योगदान दिया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘गौरव’ के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम विकासित होने से सशस्त्र बलों की क्षमताएं और बढ़ेंगी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ की पूरी टीम को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

41 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

46 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

49 मिनट ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago