कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीना ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले 14 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे। आज बेंगलुरु में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 30 हजार 602 मतदान केंद्रों में से 19 हजार 701 केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी और 1 हजार 370 बूथ सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के सभी 2 हजार 829 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य के 50 हजार पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त, अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां और केंद्रीय बलों की 65 कंपनियां भी चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगी।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…
भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…
देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…