भारत

राज्यसभा के सभापति ने सीपी हरिवंश को शपथ दिलाई, प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य हरिवंश को शपथ दिलाई। सीपी हरिवंश ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, कृषि राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के लिए हरिवंश के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद हरिवंश को उनके आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन दोनों में अमूल्य योगदान दिया है और एक सम्मानित बुद्धिजीवी एवं विचारक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। श्री मोदी ने बताया कि उनके गहन विचारों और अंतर्दृष्टि ने पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को काफी समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने इस नामांकन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हरिवंश की निरंतर उपस्थिति संसदीय चर्चा को और अधिक लाभान्वित करेगी।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

3 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

3 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

6 घंटे ago