राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राजीव शुक्ला और संजय कुमार झा, लोकसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्यधिक बढ़ाएगा।
भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…
सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…
शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…
भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…