भारत

चारधाम तीर्थयात्री अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) बना सकते हैं

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ जुड़ गया है। सितम्बर 2021 में शुरू की गई “केन्द्रीय क्षेत्र की योजना” एबीडीएम का उद्देश्य देश में एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करना है। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-स्वास्थ्य धाम नाम के एक पोर्टल की शुरूआत की है। https://eswasthyadham.uk.gov.in/ पर उपलब्ध ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जो चार धाम यात्रा तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पैरामीटरों की निगरानी में मदद करता है। नतीजतन, यह यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम होना सुनिश्चित करता है- जिसे एक साथ चार धाम यात्रा कहा जाता है।

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल तीर्थयात्रियों को कई तरह के लाभ प्रदान करता है और उनमें से एक है एबीएचए (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) बनाना। तीर्थयात्री आसानी से ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर सिर्फ़ 1-2 मिनट में 14-अंकों से अपना एबीएचए बना सकते हैं।

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, यह प्लेटफ़ॉर्म सुनिश्चित करता है कि सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए उनके स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए। चार धाम तीर्थस्थल अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं, इसलिए ठंड के मौसम और कम ऑक्सीजन के स्तर के कारण हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और श्वसन रोग, मधुमेह आदि जैसे उच्च ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है। एबीडीएम के एक हिस्से के रूप में एबीएचए का निर्माण भक्तों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान स्थापित करेगा जो उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करेगा। यह आपातकाल के समय नागरिकों के लिए तत्काल उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा।

अब तक 65 करोड़ से ज़्यादा एबीएचए बनाए जा चुके हैं। एबीएचए नागरिकों के लिए कई तरह के फ़ायदे लेकर आता है, जिसमें उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से स्टोर करना और प्रबंधित करना शामिल है। यह उन्हें डॉक्टर की सहमति से कहीं भी, कभी भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से साझा करने की सुविधा भी देता है। एबीएचए के ज़रिए नागरिक कई तरह के डिजिटल स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं पर लंबी कतारों से बचना और डॉक्टर से मिलने का समय लेना।

नागरिक https://eswasthyadham.uk.gov.in/login पर लॉग इन करके अपना एबीएचए बनाकर इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं और यात्रा के नियमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 भी स्थापित किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

8 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

8 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

8 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

9 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

9 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

9 घंटे ago