दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, कई वर्षों के बाद बस्तर क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई जिसके कारण बाढ़ का पानी शहरों में भी घुस गया। हमारे चार जिले दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकुमा और बीजापुर प्रभावित हुए हैं। विशेषकर दंतेवाड़ा और बस्तर को ज्यादा क्षति हुई है। मैं विदेश यात्रा पर था लेकिन वहां से भी मैंने स्थिति पर निगरानी रखी और यहां संपर्क करता रहा। प्रशासन को निर्देश भी दिए कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विदेश यात्रा से वापस लौटने के बाद सबसे पहले मैं आज यहां आया हूं और मुआयना किया, साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन का जो सहयोग लोगों को मिला है, उससे लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं। जो भी सहायता राशि होती है, प्रशासन उसे भी वितरित कर रहा है। इस संकट की स्थिति में शासन-प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…