चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 19 जुलाई, 2025 को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने 81वें स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों, कॉलेज के स्थायी कर्मचारियों और वेलिंगटन के स्टेशन अधिकारियों को संबोधित किया।
सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियानों के दौरान तीनों सेनाओं के शानदार तालमेल के महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया।
जनरल अनिल चौहान ने कॉलेज के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए, तीनों सेनाओं के एकीकरण और संयुक्तता की अनिवार्यता, क्षमता विकास, आत्मनिर्भरता और सेना में किए जा रहे परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर दिया।
डीएसएससी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने सीडीएस को कॉलेज में जारी प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। यहां विशेष रूप से डीप पर्पल डिवीजन के संस्थागतकरण के साथ एकजुटता और अंतर-सेवा जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
कॉलेज में इस समय 45-सप्ताह का 81वाँ स्टाफ कोर्स चल रहा है। मौजूदा पाठ्यक्रम में 500 छात्र अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 35 मित्र देशों के 45 छात्र शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…