मौसम विभाग ने आज माहे और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक कोंकण, गोवा और कर्नाटक के विभिन्न भागों में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि आज उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक तेज वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से जो अपडेट है, जो डिपरेशन था उत्तर पश्चिमी राजस्थान में चुरू के पास वो अभी भी केन्द्रीभूत है और उसी के कारण से भारी बारिश और अति भारी बारिश मेनली पश्चिमी राजस्थान में रहेगा उत्तरी भाग में तो इसलिए रेड अलर्ट जारी है। अदरवाइज गुजरात और कर्नाटक, केरला और कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भी ऑरेंज अलर्ट का वार्निंग जारी है। पूर्व भारत में ऐसी कोई मेजर वार्निंग नहीं है, क्योंकि मानसून वीक में चल रहा है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…