Defence News

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने अग्रिम सैन्य ठिकानों का दौरा किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर परिचालन तत्परता और लचीलेपन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सैनिकों की परिचालन तैयारियों और उच्च मनोबल की सराहना की तथा भविष्य के खतरों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

सीडीएस के साथ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर साउथ वेस्टर्न कमांड और एयर मार्शल नागेश कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न एयर कमांड भी थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के अनुकरणीय साहस की सराहना भी की। उन्हें ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई नवीनतम और मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से अवगत कराया गया। जनरल चौहान ने इस दौरान वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ रणनीतिक चर्चा भी की।

जनरल चौहान ने ऑपरेशन के सक्रिय चरण के दौरान सैनिकों की असाधारण वीरता और क्षमता की सराहना की। शत्रु द्वारा सुरक्षा भंग करने के कई प्रयासों को बेअसर करने में भारतीय सैनिकों के समर्पण, दृढ़ साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं। सीडीएस ने सैनिकों को पूरी क्षमता के साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपने संबोधन के दौरान सीडीएस ने अंतर-सेवा तालमेल की प्रशंसा की। जनरल चौहान ने स्थानीय नागरिक प्रशासन को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और ऐसी गंभीर स्थिति में सैन्य-नागरिक तालमेल के महत्व को रेखांकित किया।

इस यात्रा ने देश के जांबाज सशस्त्र बलों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की पुष्टि की तथा एकता, तत्परता और अटूट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के संदेश को और मजबूत किया।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

2 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago