Defence News

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कोच्चि में आयोजित भारतीय नौसेना के संचालनात्मक स्तर की चर्चा की अध्यक्षता की

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 27-30 अगस्त 2024 के दौरान कोच्चि में आयोजित भारतीय नौसेना के संचालनात्मक स्तर की चर्चा की अध्यक्षता की।

भारतीय नौसेना, सहयोगी सेवाओं, एचक्यूआईडीएस तथा तटरक्षक बल के कमांडर-इन-चीफ एवं वरिष्ठ नेतृत्व ने इस चर्चा में भाग लिया।

चार-दिवसीय गहन विचार-विमर्श के दौरान, विभिन्न संचालनात्मक परिदृश्यों में तीनों सेनाओं के साथ तालमेल और तटरक्षक बल एवं अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय से संबंधित भारतीय नौसेना की संचालनात्मक अवधारणाओं व प्रतिक्रियाओं का गहराई से विश्लेषण किया गया।

चर्चा के दौरान युद्ध के तौर-तरीकों से जुड़े विकास, संयुक्त प्रयासों में अधिक तालमेल के लिए अपेक्षित क्षेत्रों की पहचान, तकनीकी सहायता से जुड़ी प्रमुख आवश्यकताओं, संचालन संबंधी लॉजिस्टिक्स और उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने हेतु जनशक्ति से संबंधित संसाधनों के अनुकूलन पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया।

Editor

Recent Posts

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के…

59 मिनट ago

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति…

1 घंटा ago

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर घोषित किया

अमरीका और इस्राएल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता…

1 घंटा ago

भारत ने तीसरी बार ICC T20 विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के…

1 घंटा ago

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को…

16 घंटे ago