चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग को उप विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। सोमवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। चुनयिंग (54) मौजूदा पांच उप विदेश मंत्रियों में सबसे युवा और मंत्रालय में शीर्ष पद पर एकमात्र महिला होंगी।
उप विदेश मंत्रियों में, भारत में नियुक्त रहे चीन के पूर्व राजनयिक सुन वेइदोंग भी शामिल हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य चुनयिंग उप मंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, 2012 से प्रवक्ता और मंत्रालय के मीडिया विभाग की सहायक मंत्री भी रही हैं।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…