नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज भारतीय एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले हालिया विघटनकारी कृत्यों पर चिंता व्यक्त की है। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइनों को बम की धमकियों पर एक बयान में राम मोहन नायडू ने कहा कि इस तरह की शरारती और गैरकानूनी हरकतें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने भारतीय विमानन क्षेत्र की सुरक्षा और परिचालन अखंडता से समझौता करने के किसी भी प्रयास की निंदा की है।
राम मोहन नायडू ने यात्रियों और उद्योग भागीदारों सहित सभी हितधारकों को आश्वासन दिया कि परिचालन की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
राम मोहन नायडू ने 14 अक्तूबर को एक उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता की थी, जिसमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।
राम मोहन नायडू ने कहा कि वह नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सभी मामलों की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने तीन उड़ानों को निशाना बनाकर बम की धमकी देने के लिए जिम्मेदार एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यवधानों के लिए जिम्मेदार अन्य सभी लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…