वायरल न्यूज़

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं क्लाउडिया शीनबाम, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं क्लाउडिया शीनबाम को बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेक्सिको की निर्वाचित पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को बधाई। यह मेक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर और राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के महान नेतृत्व के प्रति भी एक सम्मान है।’’

नरेंद्र मोदी ने इस पोस्ट में निवर्तमान राष्ट्रपति ओब्राडोर को भी टैग किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह भारत और मेक्सिको के बीच सहयोग जारी रखने और साझा प्रगति को लेकर आशान्वित हैं। शिनबाम ने हाल ही में मेक्सिको के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। इसके साथ ही मेक्सिको में इस पद पर चुनी जाने वाली वह पहली महिला बन गई हैं। जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर को ओब्राडोर की पसंदीदा उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

15 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

16 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

16 घंटे ago