उत्तराखंड के कई ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर ज़िलों के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय मानसून से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
जम्मू और कश्मीर में भी जम्मू संभाग में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जम्मू से आने-जाने वाली 40 रेलगाडि़यों को रद्द किया गया है। प्रदेश में सड़क सम्पर्क भी प्रभावित हुआ है। अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के बाद पुल संख्या 17 पर कठुआ-माधोपुर पंजाब डाउनलाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से स्थगित है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 270 किलोमीटर लंबा हिस्सा, उधमपुर जिले में जखेनी और चेनानी के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद है। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।
जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल भी कल तक बंद रहेंगे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…