भारत

भारत में राष्ट्रीय टेली-मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, टेली-मानस टोल-फ्री नंबर पर 10 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुए

भारत में राष्ट्रीय टेली-मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, इसके टेली-मानस टोल-फ्री नंबर पर 10 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं, जो औसतन 3,500 कॉल प्रतिदिन हैं। देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए, अक्टूबर 2022 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया यह कार्यक्रम, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 टेली-मानस प्रकोष्ठ संचालित करता है।

टेली मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 बहुभाषी सहायता प्रदान करते हैं, जो कॉल करने वालों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच आपसी-संवाद को सुविधाजनक बनाते हैं।

टेली-मानस हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जो दिसंबर 2022 में लगभग 12,000 से बढ़कर मई 2024 में 90,000 से अधिक हो गई है। यह वृद्धि देश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बढ़ती जागरूकता और बढ़ते उपयोग को दर्शाती है। यह वृद्धि निरंतर निवेश और मानसिक स्वास्थ्य पहलों के विस्तार के महत्व को भी रेखांकित करती है, ताकि सभी के लिए, उनकी ज़रूरत के अनुसार सहायता तक पहुँच की सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके।

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने वालों के लिए निरंतर देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के क्रम में, यह प्लेटफ़ॉर्म फ़ॉलो-अप के लिए कॉल-बैक भी करता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों को जोड़कर और एक व्यापक डिजिटल नेटवर्क स्थापित करके, टेली-मानस देश की मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के समाधान के लिए एक आवश्यक प्लेटफ़ॉर्म बन गया है।

मानसिक स्वास्थ्य संकट से निपटने तथा विशेष रूप से कमज़ोर आबादी को लक्षित करते हुए, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और देश भर में सभी व्यक्तियों और परिवारों के लिए सहायता सुनिश्चित करना, भारत के वर्तमान में जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

ई संजीवनी जैसी पहलों के साथ एकीकरण, प्लेटफ़ॉर्म की पहुँच और प्रभावशीलता को और बढ़ाएगा। जागरूकता और सुलभता को बढ़ावा देना जारी रखते हुए, टेली मानस मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों, जिनका देश सामना कर रहा है, का समाधान करने में और अधिक योगदान दे सकता है।

Editor

Recent Posts

C-DAC और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अगली पीढ़ी की तकनीकों के माध्यम से भूविज्ञान, खनिज अन्वेषण और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

उन्नत कंप्यूटर संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय भूवैज्ञानिक…

4 घंटे ago

सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -SIDBI और आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 द्वारा MSME वित्तपोषण बढ़ाया

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच वर्षों में…

4 घंटे ago

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026…

4 घंटे ago

झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए

झारखंड लोकसेवा आयोग-जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें हालिया विरोध प्रदर्शनों में विद्यार्थियों के नाम दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्‍वतंत्र

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली सरकार और विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारें जंतर-मंतर…

13 घंटे ago

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों,…

13 घंटे ago