भारत

उत्तर भारत में शीतलहर जारी

पूरे उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी है मौसम विभाग ने जहां मध्य प्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज छिटपुट बारिश होने की आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और इसके आसपास के विभिन्न हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 वर्षों में दिसम्‍बर महीने में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- एन.सी.आर. में कल से लगातार हो रही बारिश से वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया है। इसे देखते हुये ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान- ग्रेप थ्री के अंतर्गत लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश से शीत लहर तेज हो गई है। कुल्लू जिला के सोलन नाला में ताजा बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार पर्यटक वाहनों सहित अन्य वाहन फंस गए थे। इन वाहनों में करीब पांच हजार पर्यटक थे जिन्हें पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

वहीं बर्फबारी के चलते शिमला जिला के ऊपरी इलाकों सहित राज्य में अनेक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हालांकि किसान व बागवान इस हिमपात और वर्षा से बहुत खुश है और उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बर्फबारी व बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राज्य के सभी जिलों में आज कड़ाके की सर्दी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

2 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

2 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

2 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित…

10 घंटे ago