चुनाव

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी आगे

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं। यहां की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। चेलक्करा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के यू. आर. प्रदीप आगे चल रहे हैं।

आम चुनाव में यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। वायनाड के साथ-साथ राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर भी विजयी हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी। यहां से कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट दिया था। प्रियंका गांधी का यह पहला चुनाव है। नव्या हरिदास भाजपा प्रत्याशी हैं।वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा था। वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कुल 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

वायनाड लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें मनंतावाडी (सुरक्षित), सुल्तान बथेरी (सुरक्षित) और कलपेट्टा, कोझिकोड जिले की तिरुवमबाडी तथा मलप्पुरम जिले की ईरानद, निलांबुर और वंडूर सीट शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

45 मिनट ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

50 मिनट ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

54 मिनट ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

56 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

59 मिनट ago