भारत

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ 46 विधानसभा सीटों और दो संसदीय क्षेत्रों के उप-चुनावों की मतगणना जारी

झारखंड में दो चरणों और महाराष्ट्र में एक ही चरण में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। झारखंड में प्रत्‍येक मतगणना केन्‍द्र पर त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि राज्‍य के जिला मुख्‍यालयों में 24 मतगणना केन्‍द्र बनाये गए हैं।

महाराष्ट्र में एक चरण में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज हो रही, इसके लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिये गये हैं।

13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा सीट में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीट, राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार और पंजाब की चार-चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश और केरल की दो-दो, और गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय तथा उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों में मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, शीशमऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझावन शामिल हैं। राजस्थान में- झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खिंवसर, सलूंबर और चोरासी। पश्चिम बंगाल में-सीताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा। असम में- धोलाई, सिडली, बोंगाईगांव, बेहाली और समागुरी। बिहार में-तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज। पंजाब में- डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला। कर्नाटक में शिगगांव, संदुर और चन्नपटना। मध्य प्रदेश में- बुधनी और विजयपुर। केरल में पलक्कड़ और चेलक्करा। गुजरात की- वाव। छत्तीसगढ़ की- रायपुर दक्षिण। मेघालय की गम्बेग्रे और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है।

सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने दो विधानसभा सीट- सोरेंग-चाखुंग और नामची-सिंघीथांग पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

2 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

3 घंटे ago