भारत

कांग्रेस ने झारखंड इकाई में चुनाव समितियां गठित की

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य इकाई में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया। राज्य इकाई के प्रमुख केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया।

कमलेश 31 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पी के बालुमूचु और प्रणव झा जैसे नेता शामिल हैं। सभी विधायक और प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रमुख चुनाव समिति के पदेन सदस्य होंगे।

टिर्की 25 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें बन्ना गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता और रवींद्र झा जैसे लोग शामिल होंगे। सहाय की अध्यक्षता वाली प्रचार समिति में रामेश्वर ओरांव, अजय कुमार, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और प्रणव झा सहित अन्य शामिल हैं। झारखंड में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

2 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

13 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

15 घंटे ago