हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई हिस्सों में आज और कल मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बिते 24 घंटों में ऊना ज़िले में सर्वाधिक 222 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिससे स्वां नदी उफान पर आ गई। ऊना ज़िला प्रशासन ने आज सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। चंबा ज़िले के जोत में 158 मिलीमीटर जबकि जिला बिलासपुर में 120 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में तीन उच्च राष्ट्र मार्गो सहित 383 संपर्क सडके आवाजाही के लिए अवरुद्ध हैं। इसके अलावा, 747 बिजली ट्रांसफार्मर और 249 पेयजल योजनाएँ भी प्रभावित हैं।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…