भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत चार विकास परियोजनाओं का पहला चरण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में ग्लोबल साउथ देशों को सहायता देना है।
विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव तन्मय लाल ने कल इन परियोजनाओं का आधिकारिक शुभारंभ किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पहल भारत के विकास साझेदारी प्रयासों का एक स्वाभाविक विस्तार है। इस पहल के माध्यम से विश्व खाद्य कार्यक्रम की सहायता से नेपाल में चावल संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सहयोग किया जाएगा। यू.एन.डी.पी. के सहयोग से जाम्बिया और लाओ में डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से बेलीज़, बारबाडोस, सेंट किट्स एंड नेविस, सूरीनाम और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जनगणना की तैयारी में अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…