भारत

असम और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित, सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जोरों पर

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड़क संचार बाधित है।

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी कामेंग, पापुम पारे और निचली दिबांग घाटी जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कार्सिंगसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से एनएच-415 का एक हिस्सा बह गया है, जिससे राजमार्ग के निर्जुली-बांदरदेवा खंड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है।

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं की बहाली का कार्य पूरे जोरों पर है। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग के प्रभावित इलाकों में फंसे करीब एक हजार तीन सौ पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Editor

Recent Posts

DRDO और भारतीय नौसेना ने P8I विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी…

11 घंटे ago

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने क्षमता विकास आयोग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के संयुक्त प्रयास शुरू किए

सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने आज वडोदरा में प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सतत…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

14 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

14 घंटे ago