अंतर्राष्ट्रीय

COP29: भारत, अन्य विकासशील देशों ने उचित जलवायु वित्तीय प्रतिबद्धताओं की मांग की

समान विचारधारा वाले विकासशील देशों के समूह के हिस्से के रूप में भारत यहां जारी ‘सीओपी29’ जलवायु वार्ता में विकसित देशों से समान वित्तीय सहायता दिए जाने के आह्वान पर दृढ़ रुख अपना रहा है। समूह के कई सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि लगभग 69 प्रतिशत निधि ऋण के रूप में आयी, जिससे पहले से ही कमजोर देशों पर बोझ बढ़ गया है।

वार्षिक जलवायु वार्ता में भारत ने समान विचारधारा वाले विकासशील देशों (एलएमडीसी), जी-77 और चीन तथा बेसिक (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) जैसे अहम समूहों में बातचीत की, जहां यह जलवायु वित्त, इक्विटी और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की वकालत करने के लिए अन्य विकासशील देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में लगभग 130 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े समूह जी-77 और चीन ने मंगलवार को नए जलवायु वित्त लक्ष्य पर वार्ता के मसौदा पाठ की रूपरेखा को अस्वीकार कर दिया था। यह इस वर्ष अजरबैजान के बाकू में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन का केंद्रीय मुद्दा है। ‘न्यू कलेक्टिव क्वांटिफाइड गोल’ (एनसीक्यूजी) इस साल के जलवायु शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मुद्दा है।

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के लिए पार्टियों के 29वें सम्मेलन (सीओपी29) में वैश्विक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम रखने के लिए सामूहिक रूप से बातचीत और काम किया जा रहा है।

वार्ता के दौरान एलएमडीसी ने प्रभावी जलवायु कार्रवाई में बाधा डालने वाले वित्तीय अंतराल पर ध्यान देने के लिए ‘‘सामान्य लेकिन विभिन्न जिम्मेदारियों’’ (सीबीडीआर) के सिद्धांत पर जोर दिया। एक अन्य वार्ताकार ने कहा कि इसके अलावा, एलएमडीसी ने नए वित्तपोषण सिद्धांतों के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई, जो कड़े निवेश लक्ष्य लागू कर सकते हैं। उनका तर्क है कि ये स्थापित निवेश बुनियादी ढांचे वाले देशों का पक्ष लेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

5 घंटे ago