राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। एमसीसी के नोटिस में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सचिव डॉ. बी श्रीनिवास ने कहा कि काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के संबंध में ताजा जानकारी और नोटिस के लिए एमसीसी की वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
श्रीनिवास ने कहा, “देश भर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीट के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी। इसके अतिरिक्त आयुष और नर्सिंग सीट के अलावा 21,000 बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग होगी।”
एमसीसी अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीट और सभी एम्स, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीट, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीट और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत सीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं का आरोप लगाने संबंधी याचिकाओं समेत कई याचिकाओं का निपटारा करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को विवादों से भरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…