बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल होगी। वोटों की गिनती 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। दो चरणों में हुए मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। मतों की गिनती कल सुबह 8 बजे शुरू होगी।
मतदान में इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच, स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। यहाँ तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है, जबकि बाहरी सुरक्षा, राज्य पुलिस संभाल रही है। इसके अलावा पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। प्रत्येक स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की निगरानी की जा रही है। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जहाँ फ़ॉर्म 17-सी और ईवीएम के आंकड़ों में अंतर पाया जाए, वहाँ वीवीपैट की अनिवार्य गिनती की जाएगी।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…