भारत

पिछले दस वर्ष में देश में फसल उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सरकार ने कहा है कि पिछले दस वर्ष में देश में फसल उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

मुझे यह बताते हुए खुशी है कि 2014 के बाद 2024 तक 44 परसेंट उत्पादन बढा है जो अपने आप में एक रिकार्ड है और वो उत्‍पादन के लिए नई बीज, नई टैक्‍नॉलि‍जी, नई कृषि पद्धति सबका उपयोग हो रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और समग्र कृषि विकास को गति देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार किसानों को दो लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी प्रदान कर रही है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

अकेले फर्टिलाइजर सब्सिडरी लगभग दो लाख करोड मोदी सरकार दे रही है किसानों को। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि छोटे किसानों के लिए वरदान बन गई है। लगभग चार लाख नौ हजार करोड रूपया प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के रूप में किसानों के खातों में अन्‍तर्रित किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

33 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

3 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

3 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago