CSIR-NISCPR ने ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजीज (GHS) के सहयोग से ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर कार्यशाला आयोजित किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजीज (जीएचएस) के सहयोग से 11 जून 2024 को पूसा परिसर, नई दिल्ली में ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर एक कार्यशाला आयोजित किया।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत एक घटक प्रयोगशाला है। आयोजित कार्यशाला एक अनूठी पहल है, जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों से विज्ञान संचारकों, वैज्ञानिकों और शिक्षकों को एक साथ लाया गया, ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि वैज्ञानिक और शोधकर्ता मीडिया के साथ कैसे बातचीत करें और तकनीकी साक्ष्य और शोध को सरल शब्दों में संप्रेषित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कैसे उपयोग कर सकते हैं।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक समझ को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

आईसीएमआर-आरएमआरसी गोरखपुर के वरिष्ठ सलाहकार, वैश्विक स्वास्थ्य रणनीतियां एवं पूर्व प्रमुख, नीति एवं संचार प्रभाग, आईसीएमआर मुख्यालय और निदेशक, डॉ.रजनीकान्त श्रीवास्तव ने विज्ञान संचार में वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने के लिए सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर और आईसीएमआर के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की।

अपनी संचार आवश्यकताओं की रूपरेखा, भारत में मीडिया परिदृश्य को समझना, पत्रकारों को संदेश कैसे दिया जाय इसे समझना, मीडिया इंटरैक्शन में निपुणता प्राप्त करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को वायरल बनाना, सोशल मीडिया के लिए संचार और सोशल मीडिया सामग्री में निपुणता प्राप्त करना जैसे विषयों पर कार्यशाला में चर्चा की गई।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कोलकाता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना…

8 घंटे ago

NHAI ने वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पहली वार्षिक रिपोर्ट – हरित आवरण सूचकांक (NH-GCI) जारी की

राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पौधारोपण का मात्रात्मक आकलन प्रदान करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय राजमार्ग…

8 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड ने 2026 में खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेलों में सहयोग के विस्तार पर चर्चा की

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड…

8 घंटे ago

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए जी-7 देशों ने आज एक आपात बैठक बुलाई

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़ होने से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा…

11 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने BabyQ प्राइवेट लिमिटेड, कटक को बालपन अतिसार के त्वरित जांच संबंधी उपकरण विकसित करने में सहयोग दिया

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने ओडिशा के कटक स्थित बेबीक्यू…

12 घंटे ago

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि…

12 घंटे ago