भारत

गुजरात में तेज बारिश का कारण बनने वाला चक्रवात असना के अगले 24 घंटे के दौरान भारतीय तट से दूर जाने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि चक्रवात असना अगले 24 घंटे के दौरान उत्‍तर पश्चिम अरब सागर के ऊपर पश्चिम और उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से पिछले 24 घंटे से गुजरात के कच्‍छ क्षेत्र में काफी तेज वर्षा हो रही है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने मध्‍य भारत, केरल, पुदुचेरी, तटीय कर्नाटक और मध्‍य महाराष्‍ट्र में अगले सात दिन के दौरान बहुत तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पूर्वी राजस्‍थान में अगले सात दिन के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के…

59 मिनट ago

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति…

1 घंटा ago

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर घोषित किया

अमरीका और इस्राएल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता…

1 घंटा ago

भारत ने तीसरी बार ICC T20 विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के…

1 घंटा ago

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को…

16 घंटे ago