भारत

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से 69 लोगों की मृत्‍यु, कल सुबह उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से स्‍थिति असमान्‍य हो गई है। श्रीलंका में इससे 69 लोगों की मृत्‍यु और 34 लोगों के लापता होने की खबर है। चक्रवात से दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कल सुबह चक्रवात के तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्‍सों में पहुंचने की आशंका है।

इस बीच भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन विषम परिस्‍थतियों में भारत, श्रीलंका के साथ खड़ा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जोरों पर है।

श्रीलंका में नदियों के बढ़ते लेवल और नए लैंड–स्‍लाइड के खतरों के चलते, रेस्क्‍यू टीमें समय के साथ दौड़ रही हैं। भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्‍टर्स, श्रीलंकाई सशस्‍त्र बलों के साथ जुड़ के अब दूरदराज के इलाकों में फंसे परिवारों तक पहुंच पा रहे हैं। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत, भारत से आज सुबह और मेडिकल सप्‍लाईज़ पहुंची हैं और राहत फ्लाइट्स आने वाली हैं। डिजास्‍टर अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि केलानी और महावेली समेत बड़ी नदियाँ बाढ़–अलर्ट स्‍टेज पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बेघर परिवारों के लिए 266 शेल्‍टर खोले हैं, 47 पुलिस डिवीजन हॉटलाइन एक्टिवेट की हैं और लोगों से अपील की है कि खराब मौसम जारी रहने पर बाढ़, लैंड–स्‍लाइड और पेड़ों के गिरने की चेतावनियों के प्रति अलर्ट रहें।

वहीं मौसम विभाग ने पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश और कराइकल में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

46 मिनट ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

2 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

3 घंटे ago