अंतर्राष्ट्रीय

चक्रवात दित्वा ने श्रीलंका में मचाई भारी तबाही, अब तक 159 लोगों की मौत हो चुकी

चक्रवात दित्वा ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया है कि चक्रवात से अब तक 159 लोगों की मौत हो चुकी है और 203 लोग लापता बताए गए हैं। भारत श्रीलंका को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।

साइक्‍लोन दित्‍वा से प्रभावित श्रीलंका, बाढ़ और लैंड स्‍लाइड से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका में अपने ऑपरेशन सागर बंधु को काफी बढ़ा दिया है। कल भारतीय वायु सेना के दो विमान 21 टन राहत सामग्री और 80 एन.डी.आर.एफ. के जवान लेकर आए, जिन्‍हें पुत्‍तलम और बदुल्‍ला में तैनात किया गया है, जो सबसे ज्‍यादा प्रभ‍ावित इलाकों में से हैं। आई.एन.एस. विक्रांत से कल दो चेतक हैलीकॉप्‍टर श्रीलंकाई एयरफॉर्स की टीमों के साथ सर्च एण्‍ड रेस्‍क्‍यू मिशन में शामिल हो गए और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई उड़ानें पूरी की हैं। इस मुश्किल समय में भारत की तरफ से मदद का हाथ एकजुटता और दया पर बने पार्टनरशिप को दिखाता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…

2 घंटे ago

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

2 घंटे ago

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

22 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

22 घंटे ago