भारत

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में अत्‍याधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 2 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी। चेन्नई, कुड्डालोर और नागापट्टिनम बंदरगाहों पर तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना दबाव अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके दो दिनों में श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। दबाव के कारण 29 नवंबर तक तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है।

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बहुत अधिक वर्षा का अनुमान है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से तेज वर्षा की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई और उसके आसपास हल्की से मध्यम बारिश हुई। नागापट्टिनम और कुड्डालोर में आज सुबह से लगातार वर्षा हो रही है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

11 घंटे ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

13 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

13 घंटे ago