भारत

संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी, विपक्ष बिहार मतदाता सूची संशोधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की कर रहा मांग

संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी है। विपक्ष बिहार मतदाता सूची संशोधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। संसद के दोनो सदनों की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। लोकसभा में आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्रश्‍नकाल शुरू किया लेकिन विपक्षी सदस्‍य बिहार में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण और अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे और सदन के बीचोंबीच आ गये। ओम बिरला ने विपक्ष से प्रश्‍नकाल शुरू करने की अपील की। उन्‍होंने सदन में व्‍यवधान डालने और तख्तियां दिखाने पर चिंता व्‍यक्‍त की तथा विपक्षी सदस्‍यों से अपनी सीट पर वापस जाने का आग्रह किया।

इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

16 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

17 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

17 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

22 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

22 घंटे ago