अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में अंतरिम सरकार के नए प्रधानमंत्री के नाम को लेकर गतिरोध जारी

नेपाल में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए युवा प्रतिनिधियों, नेपाल की सेना के प्रमुख आशिकराज सिग्डेल और नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के बीच बातचीत कल भी जारी रही। कल रात, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और नेपाल में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमरे ने भी मुलाकात की और मौजूदा स्थिति में संविधानिक दायरे में समाधान खोजने पर बल दिया। बातचीत में, संसद भंग करने या न करने पर आम सहमति नहीं बन सकी। कर्फ्यू, आज शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक जारी रहेगा।

जेन जी के प्रदर्शन के पांचवें दिन आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कर्फ्यू में ढील दी गई थी। काठमांडू वैली में शनिवार की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। अभी तक अंतरिम सरकार की अगुवाई के लिए किसी का नाम सामने नहीं आया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाली सेना, जेन जी प्रतिनिधियों और संवैधानिक विद्वानों के बीच वार्ता चालू है। आज से काठमांडू स्थित न्यू बस पार्क से फंसे हुए यात्री अपने गंतव्य स्थानों तक जा सकते हैं। वहीं, नेपाल इंश्योरेंस अथॉरिटी ने सभी इंश्योरेंस कंपनीज़ को निर्देश दिया है कि 8 सितंबर के बाद हुई दुर्घटनाओं में आ रहे इंश्योरेंस क्लेम्स को आसानी से निपटाएं।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

29 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

31 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

35 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

45 मिनट ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago