नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 हुई, एक हजार 924 लोग अब भी लापता

नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच सौ उनयासी हो गई है। एक हज़़ार 924 लोग लापता हैं। जबकि 101 घायल लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लापता लोगों में पनबिजली परियोजनाओं से जुड़े लोग, विदेशी नागरिक, आम नागरिक और सुरक्षा तथा सरकारी कर्मी शामिल हैं। भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को मानवीय सहायता तेज कर दी है। मानवीय सहायता सामग्री के साथ तीसरा विमान कल शाम काठमांडू पहुंचा।

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बताया कि सहायता सामग्री में पोर्टेबल जनरेटर, खाद्य सामाग्री और जल शोधन की गोलियां शामिल हैं। डॉ. जयशंकर ने बताया कि बचाव अभियान के लिए चिकित्सकों, पैरामेडिक्स और रेकी टीम सहित 11 सदस्यीय दल भी मौके पर मौजूद है। उन्होंने नेपाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत का समर्थन दोहराया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नेपाल बाढ़ के बाद से 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो सका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लगभग 100 भारतीय मूल के लोग भी लापता हैं।

नई दिल्ली में कल रणधीर जायसवाल ने कहा कि त्रिशुली- वन जलविद्युत परियोजना में लगे 63 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया। तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिक काठमांडू से कल नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने नई दिल्ली में कल इन 21 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। उन्‍होंने बचाव प्रयासों के लिए नेपाल सरकार और सेना को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने बताया कि चीन की ओर लगभग 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने विदेश मंत्रालय में चौबीसों घंटे कार्यरत एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि काठमांडू और पेइचिंग में भारतीय दूतावासों ने भी 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन शुरू की हैं।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किए गए हैं। इनके टेलीफोन नंबर हैं। 011-2308 8718, 011-2308 8719 हैं। व्हाट्सऐप नंबर 99682 91988 और ईमेल-situationroom@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर 977 98513 16807 संपर्क कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

HAL ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

16 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

16 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

17 घंटे ago