अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हुई, लगभग ढाई हजार लोग अब भी लापता

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हो गई है। लगभग 2 हजार पांच सौ लोग अब भी लापता हैं। आपदा के पांचवें दिन भी बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान आज नेपाल पहुंचा।

बचाव दल ने अब तक 8 हजार 186 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें 2 सौ 27 विदेशी नागरिक हैं। नेपाल सरकार ने भोटे कोशी नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। भोटे कोशी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अब तक एक सौ 8 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दो सौ 75 भारतीय और अन्य देशों के भारतीय मूल के एक सौ 28 लोग भी लापता हैं। वहीं, चीन में 9 सौ भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और पेइचिंग में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार प्रभावित लोगों के शीघ्र बचाव और राहत कार्यों के लिए नेपाल और चीन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। भारत से 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान काठमांडू पहुंच चुका है। इससे पहले भारत ने तीन विमानों में 57 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी थी।

Editor

Recent Posts

IRGC ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…

41 मिनट ago

न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की

वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…

43 मिनट ago

अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…

45 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष की अपनी अपील के बाद लोगों द्वारा सोने की कम खरीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…

48 मिनट ago

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज ईटानगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं सीमा प्रबंधन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था,…

13 घंटे ago