उडीसा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और उत्तरी उडीसा तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यह बारिश तेज हो रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मौसम विभाग ने आज और कल उडीसा में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है।
बालासोर जिले में बाढ का नया खतरा पैदा हो रहा है क्योंकि लगातार बारिश के बीच सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार राजघाट पर नदी का जलस्तर 8 दशमलव आठ-चार मीटर था। जबकि इसका खतरे का निशान 10 दशमलव तीन-छह मीटर है। झारखंड में गलुडीह बैराज के 6 गेट खोल दिए गए हैं जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ाने की चिंता बढ़ गई है। जलेश्वर भोगराई और बालिपाल के निचले इलाकों में फिर से बाढ़ आ सकती है। आईएमडी का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान इस सिस्टम के और मजबूत होने और पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…