प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के अंतर्गत ठोस लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेंगे। राष्ट्रपति शफ़कत मिर्ज़ियोयेफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी स्तरों की समीक्षा के लिए विदेश मंत्रियों की समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।
हम विदेश मंत्रियों के स्तर पर कोऑर्डिनेशन काउंसिल का गठन करेंगे जो सहयोग के सभी पहलुओं को करीबी समन्वय से दिशा देगी हम हमारे जॉइंट कमिश्नर के स्तर को सेक्रेट्री लेवल से बढ़ाते हुए मिनिस्टर लेवल पर लेकर जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिजनेस समेत का आयोजन करेंगे। यूरेनियम की सप्लाई के लिए दोनों पक्ष लॉन्ग टर्म व्यवस्था बनाएंगे।
ताशकंद में उन्होंने रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ और उज्बेकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ के संयोग पर भी खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इस वर्ष सामरिक भागीदारी की 15वीं वर्षगाठ मना रहे हैं।
सुखद सहयोग से हम इस वर्ष अपने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की 15th एनिवर्सरी भी मना रहे हैं। मुझे खुशी है इस विशेष अवसर पर अपने संबंधों को कंप्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने जा रहे हैं। हम इसके अंतर्गत ठोस लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ेंगे।
उडीसा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी…
नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हो गई है। लगभग 2 हजार पांच सौ…
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को आगे…
उपभोक्ता मामले विभाग ने 27 अगस्त 2026 को विधिक मापविज्ञान(भारतीय मानक समय) नियम, 2026 की…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, 2026…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने निष्पक्ष, सुरक्षित और निर्बाध परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने…