भारत

केरल के वायनाड में भूस्‍खलन से मृतकों की संख्‍या 135 हुई; सेना और NDRF का संयुक्‍त राहत और बचाव अभि‍यान जारी

केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक सौ 35 हो गई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में एक सौ 86 लोगों का इलाज चल रहा है। लगभग दो सौ लोग लापता हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सेना के तीनों अंगों, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल- और अन्य एजेंसियां, संयुक्त रूप से बचाव और राहत कार्यो में जुटी हुई हैं।

वायनाड के चूरलमाला और मुंदकई में हुए इस हादसे में तबाही मच गई है। सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ की टीमों और राज्य बलों के तहत बचाव अभियान ने कल रात तक 400 से अधिक लोगों को बचाया है। 186 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बचावकर्मी वायुसेना के पहुंचने के बाद ही मुंदकई क्षेत्र में पहुंच पाए क्योंकि यह क्षेत्र मुख्य भूमि से कटा हुआ था। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि लगभग 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ। बारिश जारी रहने के कारण राज्य में 118 राहत शिविर खोले गए हैं जिनमें 5000 से अधिक बचाए गए लोग रह रहे हैं। विभिन्न राज्य मंत्री आपदा स्थल पर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। आपदा के कारण घोषित राज्य शोक आज भी केरल में जारी रहेगा।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

3 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

3 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

6 घंटे ago