Defence News

रक्षा साइबर एजेंसी ने राष्ट्रीय स्तर पर साइबर लचीलापन बढ़ाने के लिए अभ्यास आरंभ किया

हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में डिफेंस साइबर एजेंसी द्वारा आयोजित एक व्यापक साइबर सुरक्षा अभ्यास ‘साइबर सुरक्षा’ 16 जून, 2025 को शुरू हुआ। यह बहु-चरणीय अभ्यास राष्ट्रीय स्तर पर साइबर लचीलापन बढ़ाने की दिशा में एक कदम है जो 27 जून, 2025 को समाप्त होगा एवं इसमें लक्षित प्रशिक्षण सत्र, मूल्यांकन और नेतृत्व की सक्रियता बढ़ाने का अभ्यास शामिल है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों और रक्षा क्षेत्रों के हितधारकों के 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस अभ्यास को वास्तविक दुनिया के साइबर खतरों का अनुकरण करने, सुरक्षित प्रथाओं को सुदृढ़ करने और प्रतिभागियों के विश्लेषणात्मक और रक्षात्मक साइबर कौशल का परीक्षण करने के लिए एक उच्च गति वाले, गेमीफाइड वातावरण में डिजाइन किया गया है। नेतृत्व के लिए मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) के सम्मेलन को भी ‘साइबर सुरक्षा’ में शामिल किया गया है, जिससे तकनीकी पहलुओं को नेतृत्व की भूमिकाओं के साथ एकीकृत किया जा सके। सीआईएसओ सम्मेलन में दिग्गज वक्ताओं की बातचीत शामिल है और इसका समापन एक इमर्सिव टेबल-टॉप अभ्यास में होगा।

ऐसे शिक्षण को गतिशील व्यावहारिक चुनौतीपूर्ण वातावरण के साथ संयोजित करने से प्रतिभागियों को साइबर खतरों का सामना करने में निर्णायक रूप से कार्य करने में सक्षम बनाया जा सकेगा। रक्षा साइबर एजेंसी ने तत्परता की स्थिति बनाए रखने और सभी स्तरों पर सुरक्षा की प्राथमिकता को विकसित करने के लिए नियमित आधार पर ऐसे अभ्यास आयोजित करने की योजना बनाई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

23 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

26 मिनट ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

28 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

38 मिनट ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

18 घंटे ago