Defence News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नई दिल्ली में तीसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए जापान के रक्षा और विदेश मंत्री की मेजबानी करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 20 अगस्त, 2024 को रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री नई दिल्ली में तीसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए जापान के रक्षा किहारा मिनोरू और विदेश मंत्री योको कामिकावा की मेजबानी करेंगे। 2+2 वार्ता के दौरान राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

द्विपक्षीय वार्ता और 2+2 बैठक के दौरान, मंत्री द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए नई संभावनाओं का पता लगाएंगे। वे आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत और जापान लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्यों पर आधारित ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ करते हैं। रक्षा क्षेत्र, इस संबंध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरा है। मौजूदा वैश्विक माहौल में एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए भारत-जापान रक्षा साझेदारी को सुदृढ़ करना महत्वपूर्ण है।

यह यात्रा दोनों देशों के रक्षा सहयोग में प्रगाढ़ता लाएगी और दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को गहनता प्रदान करेगी। दूसरा भारत-जापान 2+2 संवाद सितंबर 2022 में जापान में आयोजित किया गया था।

Editor

Recent Posts

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन…

9 घंटे ago

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,…

9 घंटे ago

BCCI ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाडियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर…

11 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी,…

11 घंटे ago

TDB-DST ने स्वदेशी 700 बार-हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों में सहयोग के लिए मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उन्नत…

11 घंटे ago

CSIR-NISCPR ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऊर्जा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026…

11 घंटे ago