भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की। रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

राजनाथ सिंह ने पृथ्‍वी की कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से शुभांशु शुक्ला के योगदान को स्वीकार करते हुए भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणादायक यात्रा युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

शुभांशु शुक्ला से बातचीत के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, पृथ्‍वी की कक्षा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी गगनयान मिशन के साथ-साथ भविष्‍य की रणनीति पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, जिसमें इसरो के सहयोग से अंतरिक्ष यात्रियों का चयन, प्रशिक्षण और मिशन सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना कर्मियों की व्यावसायिकता और विशेषज्ञता मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की दिशा में देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।

चंद्रमा और मंगल ग्रह अन्वेषण में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त उपलब्धियों के साथ, भारत अब मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों की ओर आगे बढ़ते हुए अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में इसरो, भारतीय वायुसेना और अन्य राष्ट्रीय हितधारकों के बीच सामंजस्‍य को प्रदर्शित करती है।

Editor

Recent Posts

अठारहवीं लोकसभा का पांचवां सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, 12 विधेयक पारित किए गए

18वीं लोकसभा का पांचवां सत्र, जो 21 जुलाई, 2025 को शुरू हुआ था, आज संपन्न…

57 मिन ago

ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 संसद में पारित हुआ

ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 राज्यसभा में पारित हुआ। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव…

3 घंटे ago

रूस ने कल रात यूक्रेन पर इस वर्ष का सबसे बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया है कि रूस द्वारा रातभर किये गए हमले यूक्रेन पर…

3 घंटे ago

इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया

इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी…

3 घंटे ago

CCPA ने भ्रामक विज्ञापन के लिए ऑनलाइन राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक और…

5 घंटे ago