Defence News

पूंजी बाजार में MSME की पहुंच आसान बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय और NSE ने MoU पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने पूंजी बाजार में एमएसएमई की पहुंच आसान बनाने के लिए 29 जुलाई, 2024 को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की उपस्थिति में रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) के अपर सचिव और एनएसई के प्रबंध निदेशक ने इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस सहमति पत्र का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में कार्यरत एमएसएमई को एनएसई प्लेटफॉर्म ‘एनएसई इमर्ज’ के माध्यम से कुशल और पारदर्शी तरीके से अपनी विकास योजना के लिए उत्पादक पूंजी जुटाने की सुविधा प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म विविध प्रकार के निवेशकों से इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए नए और व्यवहार्य या लाभप्रद विकल्प प्रदान करता है।

यह एमओयू पांच साल तक लागू रहेगा जिस दौरान डीडीपी और एनएसई विभिन्‍न सेमिनारों, एमएसएमई शिविरों, ज्ञान सत्रों, रोड शो और कार्यशालाओं के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि ‘एनएसई इमर्ज’ प्लेटफॉर्म पर धनराशि जुटाने के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ जुड़ी कंपनियों का मार्गदर्शन किया जा सके। एनएसई इसके साथ ही एमएसएमई को मर्चेंट बैंकरों, रजिस्ट्रार, ट्रांसफर एजेंट, डिपॉजिटरीज जैसे मध्‍यस्‍थों से जुड़ने में भी सहायता करेगा तथा पूंजी बाजार, पूंजी जुटाने की व्‍यवस्‍था और नियामकीय अनुपालन एवं आवश्यकता के बारे में उनका मार्गदर्शन करेगा। यह सहमति पत्र अपने कारोबारी संचालन को बढ़ाने, नए बाजारों का पता लगाने और अपनी आरएंडडी (अनुसंधान एवं विकास) गतिविधियों का वित्तपोषण करने में एमएसएमई और रक्षा क्षेत्र की उभरती कंपनियों की मदद करेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

8 घंटे ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

9 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

9 घंटे ago