भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम के साथ लगभग 6,900 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड के साथ क्रमशः 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) और हाई मोबिलिटी व्हीकल 6×6 गन टोइंग व्हीकल्स की खरीद के लिए लगभग 6,900 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 26 मार्च, 2025 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए।

इस हस्ताक्षतर के साथ, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक रक्षा मंत्रालय द्वारा पूंजीगत खरीद के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये के कुल अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। अनुबंध हस्ताक्षर के दौरान, डीआरडीओ के आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, पुणे के एटीएजीएस के परियोजना निदेशक, जिन्होंने परियोजना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, को उनके अपार योगदान के लिए रक्षा सचिव द्वारा सम्मानित किया गया।

155 मिमी/52 कैलिबर एटीएजीएस पुरानी और छोटी कैलिबर वाली तोपों की जगह लेगी और सेना की तोपखाना क्षमताओं को बढ़ाएगी। इस तोप प्रणाली की खरीद आर्टिलरी रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण कदम है, जिससे परिचालन तत्परता में वृद्धि होगी। अपनी असाधारण मारक क्षमता के लिए प्रसिद्ध एटीएजीएस, सटीक और लंबी दूरी के हमलों को सक्षम करके सेना की मारक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सेना द्वारा निजी क्षेत्र से टोड गन की पहली बड़ी खरीद होने के कारण, यह परियोजना विशेष रूप से भारतीय तोप निर्माण उद्योग और समग्र रूप से स्वदेशी रक्षा विनिर्माण इको-सिस्टम को बढ़ावा देगी। यह परियोजना मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत के गर्वित ध्वजवाहक में से एक है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago