Defence News

रक्षा मंत्रालय तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे में यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्र में परीक्षण सुविधा स्थापित करेगा

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने नई दिल्ली में रक्षा परीक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (डीटीआईएस) के अंतर्गत तिरुचिरापल्ली में यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्र में तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे में एक अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार की उपस्थिति में, रक्षा मंत्रालय और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसीओ) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

डीटीआईएस 75 प्रतिशत तक सरकारी वित्त पोषण ‘अनुदान सहायता’ के रूप में प्रदान करता है। शेष 25 प्रतिशत विशेष प्रयोजन उपाय (एसपीवी) द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। इसमें भारतीय निजी संस्थाएं और राज्य/केन्द्र सरकारें शामिल होती हैं।

यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्र परीक्षण सुविधा के लिए, एक निजी संस्था, माइक्रो लैब्स, प्रमुख एसपीवी सदस्य है। एसपीवी संघ के अन्य सदस्य तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और वैधेश्वरन इंडस्ट्रीज हैं। परियोजना के पूरा होने पर, यह सरकारी और निजी दोनों उद्योगों को उन्नत परीक्षण उपकरण और सेवाएं प्रदान करेगा। इससे रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 400 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ, निजी उद्योग और केंद्र/राज्य सरकार के सहयोग से अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने हेतु डीटीआईएस का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उत्पादन के माध्यम से और सैन्य उपकरणों के आयात को कम करके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। रक्षा औद्योगिक गलियारों के अंतर्गत रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों को गति प्रदान करने के लिए, सात परीक्षण सुविधाओं – चार तमिलनाडु में और तीन उत्तर प्रदेश को मंजूरी दी गई।

Editor

Recent Posts

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई हमला किया गया

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…

1 मिनट ago

ईरान के केश्‍म द्वीप पर हमले के बाद अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के केश्‍म द्वीप पर हमले किए हैं। अमरीकी अधिकारियों…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में…

14 मिनट ago

Aditya-L1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में मदद की

भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल…

24 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर…

26 मिनट ago