बिज़नेस

MNRE ने सौर पीवी सेल के लिए एएलएमएम आदेश में संशोधन जारी किया

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने पहले 10.04.2021 से सौर पीवी मॉड्यूल के लिए मॉडल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची (एएलएमएम) और 01.06.2026 से सौर पीवी सेल के लिए एएलएमएम को अधिसूचित किया था।

एएलएमएम उत्पादकों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने और साथ ही देश की व्यापक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक व्यवस्था है। इस व्यवस्था ने देश में घरेलू सौर विनिर्माण उद्योग को तेज़ी से बढ़ावा देने में भी मदद की है, जो वर्तमान में 91 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल और 27 गीगावाट सौर पीवी सेल क्षमता पर है।

सौर पीवी सेलों के लिए एएलएमएम पर दिनांक 09.12.2024 के आदेश में संशोधन दिनांक 28.07.2025 को जारी किया गया है, ताकि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 63 के अंतर्गत सरकारी एजेंसियों द्वारा बोली लगाई जाने वाली परियोजनाओं की प्रक्रियाओं को और अधिक स्पष्ट और सरल बनाया जा सके। संशोधित प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, सौर पीवी सेलों के लिए एएलएमएम, सौर पीवी सेलों के लिए एएलएमएम सूची के प्रकाशन के एक महीने बाद ही अनिवार्य होगा, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। हालाँकि, 1 जून 2026 के बाद चालू होने वाली परियोजनाओं के लिए एएलएमएम सूची के तहत सौर पीवी सेलों के अनिवार्य उपयोग की प्रभावी तिथि, पूर्व अधिसूचित तिथि के अनुसार ही रहेगी।

उपरोक्त उपाय से बोलीदाताओं को निविदाओं में अपनी बोलियां प्रस्तुत करने में पर्याप्त स्पष्टता मिलने की उम्मीद है, जिसमें बोलीदाताओं के लिए प्रावधान होना आवश्यक है, ताकि वे एएलएमएम सूचियों से सौर मॉड्यूल और सेल दोनों का उपयोग करने के अधिदेश को ध्यान में रखते हुए अपनी बोलियां प्रस्तुत कर सकें।

इस कदम से देश में घरेलू सौर ऊर्जा निर्माण परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सौर पीवी सेल के लिए एएलएमएम के अनुपालन में नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपर्स के सामने आने वाली समस्याओं का भी उचित समाधान होगा। इससे सौर सेल निर्माण में तेज़ी आएगी और देश में बढ़ती मॉड्यूल निर्माण क्षमता के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…

5 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

5 घंटे ago

NHAI की बैरियर-रहित MLFF शुल्क प्रणाली ने चालू टोल प्लाज़ाओं पर कुल टोल राजस्व में 19.84 प्रतिशत की वृद्धि की

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…

5 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

7 घंटे ago

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…

7 घंटे ago