भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज दिल्‍ली विधानसभा में वित्‍त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। मुख्‍यमंत्री के पास वित्‍त मंत्रालय का भी कार्यभार है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में दिल्‍ली की नवनिर्वाचित सरकार का यह पहला बजट है। सदन में बजट पेश करते हुए रेखा गुप्‍ता ने कहा कि एक लाख करोड़ रूपए के प्रस्‍तावित इस बजट में राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में विकास और उन्‍नति पर अधिक बल दिया गया है। मुख्‍यमंत्री ने घोषणा की कि बजट में 28 हजार करोड़ से अधिक धनराशि खर्च किए जाने का प्रावधान है जो पिछले बजट से लगभग दोगुना है। दिल्‍ली सरकार की अग्रिम योजना महिला समृद्धि योजना के लिए बजट में 51 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

“इस विजन के साथ इसी के अनुरूप हमने घोषणा की थी कि दिल्‍ली की गरीब महिलाओं को प्रतिमाह ढाई हजार हजार रुपए उपलब्‍ध कराए जाएंगे और मुझे यह बताते हुए अत्‍यंत खुशी है कि न केवल इस योजना को महिला समृद्धि योजना के तौर पर लागू करने का फैसला 2025-26 में इसके हेड में हमने 5100 करोड़ रुपए का प्रस्‍‍तावित प्रावधान किया। “

रेखा गुप्‍ता ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी के सौ विभिन्‍न क्षेत्रों में अटल कैंटीन स्‍थापित करने के लिए एक सौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

“आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा बढ़ाने और पोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए हम स्‍वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपयी जी जन्‍म शताब्‍दी वर्ष है। दिल्‍ली ने जन्‍म शताब्‍दी वर्ष पर सौ जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी और उस मद में सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।”

बजट में आयुष्मान योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गये हैं। कल विधानसभा में इस पर चर्चा होगी। दिल्‍ली विधानसभा का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

7 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

18 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

18 घंटे ago