भारत

दिल्‍ली सरकार ने पात्र महिलाओं को ढाई हजार रुपये देने के लिये महिला समृद्धि योजना को स्‍वीकृति दी

दिल्‍ली सरकार ने पात्र महिलाओं को ढाई हजार रुपये देने के लिये महिला समृद्धि योजना को स्‍वीकृति दे दी है। हमारे संवाददाता ने जानकारी दी है कि इस योजना को लागू करने के लिये पांच हजार एक सौ करोड रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

इस योजना के सफल क्रियान्‍वयन के लिए दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इस समिति में दिल्‍ली के मंत्री आशीष सूद, प्रवेश साहिब सिंह और कपिल मिश्रा सदस्‍य के रूप में शामिल हैं। दिल्‍ली कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक पोर्टल लॉंन्‍च किया जाएगा।

चुनाव के अपने संकल्‍प पत्र में दिल्‍ली की बहनों से जो वायदा हमने महिला समृद्धि योजना के तहत किया था, उसको हमने कैबिनेट में मुहर लगा दी है। एक पोर्टल बना करके इसके रजिस्‍ट्रेशन को तुरंत शुरू किया जाएगा। महिलाओं को दिए जाने वाले इस वित्‍तीय लाभ के लिए पार‍दर्शिता, दक्षता और निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी और उन्‍नत तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

8 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

10 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

10 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

10 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

10 घंटे ago