भारत

दिल्ली के उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के OSD को निलंबित किया

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के विशेष कार्याधिकारी (OSD) आर एन दास को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

आर एन दास को 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान 60 करोड़ रुपये मूल्य के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, दस्ताने, मास्क और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट जैसे विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में अप्रैल में सतर्कता निदेशालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

सतर्कता निदेशालय ने बुधवार को एक आदेश में कहा, ‘‘दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम-10 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बच्चों के अस्पताल की पंजीकरण प्रक्रिया में भी दास की भूमिका होने का आरोप लगाया है। इस अस्पताल में शनिवार रात आग लगने की घटना में छह नवजात की मौत हो गई थी।

Editor

Recent Posts

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

10 मिनट ago

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

13 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

13 घंटे ago