शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 667 अंक से अधिक लुढ़क गया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,000 अंक के नीचे 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 715.9 अंक टूटकर 74,454.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। बीएसई सेंसेक्स 27 मई को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 76,009.68 अंक तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी भी 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 23,110.80 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ पावर ग्रिड, सन फार्मा, नेस्ले, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर चढ़ गए।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…