गुजरात के सौराष्ट्र के तटीय जिलों के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी है। देवभूमि द्वारका जिले में पिछले 24 घंटों में 11 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है । जूनागढ़ जिले के 35 से अधिक गांव संपर्कहीन हो गए हैं। तटीय जिलों से होकर गुजरने वाली कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। समुद्र में मौजूद सभी नौकाओं को तत्काल लौटने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के करीबन 64 बाँध हाई अलर्ट पर हैं। नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी बीच, मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के पांच तटीय जिलों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…